बिहार के प्रमुख जलप्रपात – Major Waterfall in Bihar

बिहार के प्रमुख जलप्रपात – Major Waterfall in Bihar

पर्वतीय क्षेत्रों या पठारी क्षेत्रों में तीव्र ढाल (steep slope) के सहारे नीचे गिरती हुई जलधारा को जलप्रपात (Waterfall) या झरना कहते है । बिहार में जलप्रपात (waterfall) मुख्यतः रोहतास,कैमूर,गया और नवादा आदि जिलों में पाया जाता है ।




ककोलत जलप्रपात (Kakolat Waterfall)

ककोलत जलप्रपात बिहार का सबसे प्रमुख जलप्रपात है जो नवादा(Nawada) से 22 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में ककोलत की पहाड़ियों में अवस्थित है । इसका निर्माण कोडरमा पठार से आने वाली सात जल धाराओ के मिलने से हुआ है । इस जलप्रपात की कुल ऊँचाई 47 मीटर (160 फिट) है किंतु मुख्य जलप्रपात की ऊंचाई 24 मीटर (80 फिट) है ।

धुंआ कुण्ड जलप्रपात (Dhua Kund Waterfall)

धुंआ कुंड जलप्रपात ताराचंडी पहाड़ी (रोहतास जिले) में काव नदी पर स्थित है । यह जलप्रपात कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांझर कुंड जलप्रपात का ही विस्तारित रूप है । मांझर कुंड जलप्रपात से कुछ दूरी पर 36.5 मीटर की ऊँचाई से 6 मीटर की गहरी घाटी में गिरने वाले जल से धुंध की स्थिति उत्पन्न हो जाती है इसी कारण इस प्रपात को धुँआ कुंड जलप्रपात भी कहते है ।

दुर्गावती जलप्रपात (Durgavati Waterfall)

दुर्गावती जलप्रपात कैमूर जिले में स्थित है । इसे खादरकोह जलप्रपात भी कहते है । यह जलप्रपात दुर्गावती नदी से लगभग 90 मीटर(300 फिट) की ऊँचाई से गिरती है ।

करकट जलप्रपात (Karkat Waterfall)

यह बिहार राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है जो कैमूर जिले की कैमूर पहाड़ियों में स्थित है ।




जीआरकुंड जलप्रपात

यह जलप्रपात भोजपुर जिले में फुलवरिया नदी पर स्थित है ।

 

जलप्रपात  नदी  स्थान 
1 काकोलत जलप्रपात कोडरमा पठार से आने वाली धारा काकोलत (नवादा )
2 धुआ कुंड जलप्रपात कावा , धोबा रोहतास
3 सुखलदरी जलप्रपात कनहर रोहतास
4 दुर्गावती जलप्रपात दुर्गावती छानपापर (रोहतास )
5 करकट जलप्रपात कैमूर जिला
6 जीआरकुंड जलप्रपात फुलवरिया जीआरखुंड (भोजपुर)
7 तेलहरकुंड जलप्रपात दुर्गावती नदी के निकट कैमूर जिला
8 मंझरकुंड जलप्रपात सासाराम
9 रकिम कुंड जलप्रपात गाय घाट रोहतास
10 ओखरिन कुंड जलप्रपात गोपथ रोहतास
11 देवदारी जलप्रपात कर्मनाशा रोहतास
12 तुतला भवानी जलप्रपात रोहतास
13 कशिश जलप्रपात रोहतास
5/5 - (11 votes)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *