अगस्त 2021 सम सामयिकी -Latest Current Affairs 2021-22

अगस्त  2021 सम सामयिकी

 

1. असम में स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क सेटेलाइट फोन से लैस होने वाला भारत का पहला नेशनल पार्क बन गया है। इस सैटेलाइट फोन की मदद से पार्क में अवैध शिकार पर नियंत्रण किया जा सकेगा।
2. 13 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी’ को लाँच किया। इसके तहत कॉमर्शियल गाडियों को 5 साल तथा प्राइवेट गाडियों को 20 साल के बाद स्क्रैप कर दिया जाएगा।इसका उद्देश्य पुरानी गाडियों को हटाकर वायु प्रदूषण को कम करना
3. बिहार के बक्सर जिले में एक विकेन्द्रीकृत जैव चिकित्सा अपशिष्ट भस्मक की स्थापना की गई जिसका उद्घाटन प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने किया। यह विभिन्‍न प्रकार के कचरे को रिसाइकल करेगा। इसे “वेस्ट टू वेल्थ मिशन’ के तहत विकसित किया गया है।
4. भारतीय वायुसेना ने लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊँचे मोबाईल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर का निर्माण किया है। यह टावर लद्दाख में विमानों और हेलीकॉप्टरों के संचालन को नियंत्रित करेगा।
5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए “मिशन सर्कुलर इकोनॉमी’ की शुरूआत की। उन्होंने 2047 तक भारत को ऊर्जा स्वतंत्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
6. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पूसा (नई दिल्‍ली) में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय जीन बैंक‘ का उद्घाटन किया। इस जीन बैंक में पादप के बीजों को कई वर्षों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा
7. उत्तराखंड के चमोली में भारत के सबसे ऊँचाई पर स्थित “हर्बल पार्क की स्थापना की गई। यह पार्क 11000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है।
8. आजादी के अमृत महोत्सव की 75 सप्ताह की अवधि (12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2023 तक) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को संचालित करने की घोषणा की। वर्तमान में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं (पहली – वाराणसी से नई दिल्‍ली तथा दूसरी – कटरा से नई दिल्‍ली)
9. हाल ही में जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को भारत का पहला वाटर प्लस’ शहर घोषित किया गया। वाटर प्लस शहर का सर्टिफिकेट प्रशासन के माध्यम से नदियों एवं नाली की स्वच्छता के लिए दिया जाता है।
10. भारतीय नौसेना ने सेवारत पूर्व सैनिकों को बैंकिंग सुविधा प्रदान करने के लिए “Honour first” की शुरूआत की। इसके लिए नौसेना ने IDFC बैंक के साथ समझौता किया।
11. दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत के पहले ‘स्मॉग टावर का उद्घाटन दिल्‍ली के कनॉट प्लेस में किया। यह टावर हर सेकेंड 1000 क्यूबिक मीटर हवा को शुद्व करेगा, जिससे वायु प्रदूषण से निपटने में मदद मिलेगी।
12. 16 अगस्त 2021 को भारत की प्रसिद्द लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी सुभद्रा कुमारी चौहान की 117वीं जयंती मनाई गई।
13. उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर तक जाने वाले मार्ग का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखने का निर्णय लिया।
14. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना” के तहत राज्य के 35 करोड़ लोगों को स्मार्ट हेल्‍थ कार्ड‘ प्रदान करने की घोषणा की।
15. स्मार्ट हेल्‍थ कार्ड प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य – ओडिशा
16. भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में 400 km के रिले मैराथन का आयोजन किया जिसे “जज्बा-ए-तिरंगा’ नाम दिया गया।
17. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अगस्त को प्रतिवर्ष विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की। क्योंकि इस दिन भारत तथा पाकिस्तान का विभाजन हुआ था।
18. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने प्रोजेक्ट अनुभव के तहत ‘ऊर्जा’ नामक AI आधारित चैटबॉट लांच किया। यह भारत का तेल एवं गैस उद्योग में पहला चैटबॉट है, जिसके माध्यम से ग्राहकों के प्रश्नों के त्वरित समाधान हेतु एक ऑनलाइन मंच प्रदान किया जाएगा।
19. दिल्‍ली-चंडीगढ़ राजमार्ग भारत का पहला ‘इलेक्ट्रिक वाहन फ्रेंडली’ राजमार्ग बन गया है। इस हाइवे पर BHEL द्वारा उद्योग मंत्रालय की FAME-1 स्कीम के तहत कई चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
20. नई शिक्षा नीति के वर्ष पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विद्या प्रवेश कार्यक्रम’ की शुरूआत की। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में प्ले स्कूल की सुविधा देना है।
21. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में चार नए जिलों के निर्माण की घोषणा की। ये चार जिले – मोहला मानपुर, सक्ती, मनेनद्रगढ़ तथा सारंगढ़ बिलाईगढ़ है।
22. केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए वाहनों के नंबर प्लेट को लेकर ‘भारत श्रृंखला’ (BH-Series) की शुरूआत की है। BH-Series का नंबर लेने के बाद गाडियों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर दुबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा।
23. 11 अगस्त 2021 को संसद ने 127वाँ संविधान संशोधन विधेयक 2021 को पारित कर दिया है। इस विधेयक के तहत राज्य तथा केन्द्रशासित प्रदेशों को अपनी OBC सूची बनाने का अधिकार प्राप्त होगा।
24. 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोलकाता में दुनिया के पहले ‘पहियों पर संग्रहालय’ का उद्धाटन किया गया। ‘म्यूजियम ऑन व्हील्स’ स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों तथा 1947 की घटनाओं को दर्शाता है।
25. हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में दुनिया की शीर्ष 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों में अमेरिकी कम्पनी Apple को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसमें अमेरिका 243 कंपनियों के साथ शीर्ष पर है।भारत 12 कम्पनियों के साथ 9वें स्थान पर है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को 57वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
26. हाल ही में लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊँचाई पर स्थित सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया गया। यह 11,562 फीट की ऊँचाई पर स्थित है।
27. नीति आयोग तथा वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट ने संयुक्त रूप से “फोरम फॉर डीकार्बोनाइजिंग ट्रांसपोर्ट” लाँच किया। इसका उद्देश्य एशिया क्षेत्र में परिवहन से उत्पन्न होने वाले ग्रीन हाउस गैसों को कम करना है।
28. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार हवाई अड्डे का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा करने की घोषणाकी।
29. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे (महाराष्ट्र) में स्थित ‘सेना खेल संस्थान’ का नाम बदलकर ‘नीरज चोपड़ा स्टेडियम” करने की घोषणा की।
30. अमेरिकी कंपनी ओहमियम इंटरनेशनल ने भारत के बंगलुरू (कर्नाटक) में भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्टोलाइजर निर्माण इकाई की शुरूआत की। इससे भारत में हरित हाइड्रोजन के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा तथा आयात में कमी आएगी।
31. IIT मद्रास ने भारत का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन विकसित किया है, जिसे “नियोबोल्ट’ नाम दिया गया है। इसका निर्माण विकलांग लोगों को ध्यान में रखकर किया गया है। इसकी गति 25km/h है।
32. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में 7 अगस्त को भाला फेंक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
33. भुवनेश्वर (ओडिशा) भारत में 100 प्रतिशत कोविड 19 टीकाकरण प्राप्त करने वाला पहला शहर बन गया है।
34. केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय द्वारा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए सोन चिरैया’ नामक ब्रांड लांच किया गया।इसका उद्देश्य उत्पादों की वैश्विक पहुँच सुनिश्चित करना तथा महिलाओं को सशक्त बनाना है।
35. भारत में संस्कृत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 9 अगस्त से 25 अगस्त 2021 को संस्कृत सप्ताह के रूप में मनाया गया।
36. भारत-चीन सीमा पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के लिए पहली बार दो महिला अधिकारियों प्रगति और दिशा की नियुक्ति कीगई।
37. भारत का पहला ‘हार्ट फेलियर बायो बैंक’ केरल में स्थापित किया गया। इस बायोबैंक में उच्च गुणवत्ता वाले जैविक मानव नमुनों का संग्रह किया जाएगा जिसका प्रयोग हृदय के विफलता वाले रोगियों के उपचार के लिए किया जाएगा।
38. 25 अगस्त 2021 को IBSA(India,Brazil,South America) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई, जिसकी मेजबानी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने की।
39. भारत के पहले नेजल (NASAL) कोविड बैक्सीन के चरण 1 के परीक्षण पूरा होने पर चरण 2 तथा 3 के परीक्षण को अनुमति दी गई है। प्रथम
चरण के तहत 18 वर्ष से 60 वर्ष आयु वर्ग में इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस वैक्सीन का निर्माण भारत बायोटेक द्वारा किया गया हैं।
40. NTPC द्वारा भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूलिंग स्टेशन लेह (लद्दाख) में स्थापित किया जाएगा। यह फ्यूलिंग स्टेशन पर्यावरण के अनुकूल होगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर लद्दाख़ में ट्रांसपोर्ट की समस्या कम होगी।
41. भारतीय चुनाव आयोग ने 25-26 अगस्त को “SVEEP” परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाना, चुनाव तक मतदाता की पहुँच सुनिश्चित करना तथा मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देना है।
42. हाल ही में मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु द्वारा ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को रद्द कर दिया है।
43. असम सरकार ने “मवेशी संरक्षण विधेयक 2021′ विधान सभा से पारित किया। इसके तहत गोमांस की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
44. शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों को मान्यता देने वाला छत्तीसगढ़ भारत का पहला राज्य बन गया है।
45. नीति आयोग तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने UNDP के सहयोग से “उत्तर पूर्वी क्षेत्र जिला एसडीजी सूचकांक रिपोर्ट” जारी किया।इस सूचकांक में सिक्किम का पूर्वी सिक्किम जिला प्रथम स्थान और नागालैंड के किफाइट जिले को अंतिम स्थान प्राप्त हुआ।

 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *