Site icon Rojgar24

Latest Current Affairs 2022 – जुलाई 2021 सम सामयिकी

जुलाई 2021 सम सामयिकी

1. कर्नाटक के बंगलुरू स्थित KSR रेलवे स्टेशन पर भारत का पहला मूवेबल फ्रेशवॉटर टनल एक्वेरियम खोला गया है। 2 फीट लम्बे एक्वेरियम का उद्देश्य कम कीमत पर यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव देना तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है ।
2. अमेजॉन कम्पनी ने गुजरात के सूरत में भारत में अपना पहला ‘डिजिटल केन्‍द्र‘ स्थापित किया है जो MSME को ई-कॉमर्स के फायदों के बारे में जानकारी देगा। अमेजॉन ने 2025 तक भारत के 1 करोड़ लघु एवं मध्यम उद्योगों(MSME) को डिजिटल बनाने का लक्ष्य रखा है।
3. निपुण भारत कार्यक्रम – केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने निपुण भारत कार्यक्रम की शुरूआत की जिसका उद्देश्य ग्रेड 3 तक के प्रत्येक बच्चे को 2026-27
तक मूलभूत साक्षरता तथा संख्या का ज्ञान प्राप्त करवाना है।
4. राजस्थान के जयपुर में भारत के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। यह अहमदाबाद स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। इसके लिए BCCI ने 00 करोड़ का वित्तीय अनुदान जारी किया।
5. उत्तराखण्ड के देहरादून में भारत के पहले “क्रिप्टोगैमिक गार्डन’ का उद्घाटन किया गया। इस गार्डन में लाइकेन, शैवाल, कवक आदि की विभिन्‍न प्रजातियाँ पाई जाएगी।
6. राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद ने लखनऊ के ऐशबाग में भीमराव अम्बेडकर स्मारक तथा सांस्कृतिक केन्द्र की आधारशिला रखी। इस केन्द्र में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 25 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित की जाएगी ।
7. गुजरात के कच्छ में भारत के सबसे बड़े सौर ऊर्जा पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण NPTC लिमिटिड के द्वारा किया जाएगा जिसकी क्षमता 4750 मेगावाट होगी।
8. हाल ही में भारत के रेलवे मानचित्र में मणिपुर को भी शामिल कर लिया गया है। असम के सिलचर रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस का परीक्षण मणिपुर के बैंगाइचुनपाओ रेलवे स्टेशन के लिए किया गया।
9. हरियाणा के गुरूग्राम में भारत का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ स्थापित किया गया है। यह मशीन बैंक एक एटीएम की तरह है। इसमें लाभार्थी अपना आधार या राशन कार्ड नम्बर दर्ज करेंगे तो खाद्यान्न मशीन से बाहर आ जाएँगे।
10. तेलंगाना के पालमपेट में स्थित ‘काकतीय रूद्रेश्वर मंदिर” को यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। यह भारत का 39वाँ धरोहर स्थल है। इस मंदिर को ‘रामप्पा मंदिर भी कहा जाता है।
11. कोविड-19 की पहली डोज का 100% वैक्सीनेशन करने वाला लद्दाख भारत का पहला केन्द्रशासित प्रदेश बना।
12. केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख ने 2025 तक ऑर्गेनिक बनने के लिए सिक्किम के साथ समझौता किया किया है।(सिक्किम 100% जैविक कृषि करने वाला भारत का पहला राज्य है।)
13. गुजरात के गांधीनगर में मेरीटाइम बोर्ड द्वारा भारत का पहला “समुद्री मध्यस्थता केन्द्र” स्थापित किया जा रहा है। यहाँ समुद्री क्षेत्र तथा शिपिंग से संबंधित विवादों का निपटारा किया जाएगा।
14. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य को भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का सबसे बड़ा उत्पादक बनाने के लिए नई “इलेक्ट्रिक वाहन नीति – 2022′ लाँच की। इसके तहत 2025 तक नए वाहनों के पंजीकरण में इलेक्ट्रिक वाहनों का हिस्सा 10% तक लाना है।
15. कर्नाटक ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए नौकरियों में 1% आरक्षण प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य बना।
16. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) उत्तर प्रदेश के मथुरा रिफाइनरी में भारत का पहला ‘ग्रीन हाइड्रोजन” संयंत्र स्थापित करेगी। इससे देश में तेल व ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।
17. गुजरात में स्थित हड़प्पायुगीन नगर धौलावीरा को भारत के 40वें धरोहर के रूप में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया।
18. गुजरात के गाँधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर 5-स्टार होटल का निर्माण किया गया है जिसका उद्धाटन हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने
किया। भारत में पहली बार किसी रेलवे स्टेशन पर 5-स्टार होटल का निर्माण किया गया है।
19. उत्तराखण्ड में ‘भारत वाटिका‘ पार्क का निर्माण किया गया है जहाँ 28 राज्यों व पाँच केन्द्रशासित प्रदेशों के राजकीय वृक्षोंतथा 24 अन्य वक्षों
की प्रजातियों को सरंक्षित किया गया है।
20. ऑपरेशन प्रवाहकोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने एयरपोर्ट को बाढ़ के खतरों से बचाने के लिए ऑपरेशन प्रवाह की शुरूआत की।
21. गुजरात के कच्छ जिले के कुनरिया गाँव में “बालिका पंचायत” का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पंचायत चुनावों में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाना है।
22. IIT हैदराबाद ने भारत की पहली रैपिड कोविड-19 RNA टेस्ट किट विकसित की। जिसे “COVIHOME” नाम दिया गया है, इसके जरिए
घर पर ही कोविड-19 की जाँच की जा सकती है।
23. उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए एक नई “जनसंख्या नीति’ की शुरूआत की है । इसके तहत दो से अधिक बच्चे वाले व्यक्तियों को सरकारी नौकरी तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। उत्तर प्रदेश ने 2050 तक जनसंख्या वृद्धि दर 2.1% करने का लक्ष्य रखा है।
24. दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भारत की पहली FASTAG आधारित कैशलेस पार्किंग की सुविधा शुरू की है। इससे प्रवेश तथा भुगतान के समय की बचत होगी ।
25.पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर प्रदेश स्थित मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस रेलवे स्टेशन कर दिया है।
26.  भारत में पहली बार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में चीन के Monk Fruit की खेती का परीक्षण किया गया। इस फल को CSIR-IHBT द्वारा परीक्षण के लिए पेश किया गया था।
27. पुरी (ओडिशा) 24 घंटे नल से गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने वाला भारत का पहला शहर बना। यह ओडिशा के “ड्रिंक फ्रॉम टैप” प्रोजेक्ट
का हिस्सा है। |
28. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘रूद्राक्ष’ सम्मेलन केन्द्र का उद्घाटन किया। यह अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केन्द्र है जो शहर में पर्यटकों और व्यापारियों को आकर्षित करेगा। इसके केन्द्र में 08 रुद्राक्ष है तथा छत शिवलिंग के आकार की है।
29. केरल के कोल्लम जिले के पेरूम्कुलम गाँव को केरल का पहला “बुक विलेज’ का खिताब दिया गया।
30. केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जैव ईंधन के महत्व पर जोर देने के लिए भारत के पहले LNG(Liquefied Natural Gas) सुविधा संयंत्र” का उद्धाटन नागपुर (महाराष्ट्र) में किया। इसके तहत स्वदेशी इथेनॉल, जैव CNG, LNG आदि वैकल्पिक ईंधन के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
31. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा तथा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय के खासी हिल्‍स में “ग्रेटर सोहरा जलापूर्ति योजना’ का
उद्घाटन किया। इस योजना से आस-पास के क्षेत्रों में जल की आपूर्ति होगी तथा अवसंरचना विकास को बढ़ावा मिलेगा।
32. स्पर्श (SPARSH) प्रणाली – रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेनाओं के पेंशनभोगियों के लिए SPARSH प्रणाली (पेंशन प्रशासन रक्षा प्रणाली) की
शुरूआत की। इसके माध्यम से पेंशनभोगियों को डिजिटल तरीके से सही समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
33. केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख ने 2025 तक ऑर्गेनिक बनने के लिए सिक्किम के साथ समझौता किया किया है।(सिक्किम 100% जैविक कृषि करने वाला भारत का पहला राज्य है।)
34. “सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय’ द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए “गरिमा गृह” स्थापित करने का निर्णय लिया गया। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के लिए विभिन्‍न राज्यों में गरिमा गृह स्थापित किए जाएंगे।
35. कंचन उगुरसंडी ने भारत के 8 दर्रो को पार कर भारत का पहला एकल मोटरसाइकल अभियान पूरा किया। वे दिल्ली-मनाली-लेह-उमलिंगला-दिल्ली की 3187 किमी, की दूरी तय करने वाली पहली महिला बाइकर बनी। इस अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 जून को दिल्ली से हरी झंडी दिखाई थी।
36. हाल ही में केरल में पहली बार ‘”जीका वायरस” का मामला सामने आया। यह वायरस मच्छरों से फैलता है।
37. अरुणाचल प्रदेश के कामेंग में स्थित नेशनल रिसर्च सेन्टर ऑफ याक ने हिमालयी याक का बीमा करने के लिए नेशनल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के साथ समझौता किया।
38. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) बांग्लादेशके साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने के साथ-साथ देश के मुक्ति संग्राम की 50 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए दिल्‍ली विश्वविद्यालय में ‘बंगबंधु पीठ” की स्थापना करेगी। इस पीठ की स्थापना बांग्लादेशके संस्थापक शेख मुजीर्बुर रहमान के सम्मान में की जाएगी।
39. यूनेस्को ने भारत के 6 स्थलों को विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया है। इसके साथ ही इस सूची में भारत के स्थलों की संख्या 48 हो गई है। ये 6 स्थल हैं – गंगा घाट (वाराणसी), कांचीपुरम मंदिर (तमिलनाडु),सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश), मराठा सैन्य वास्तु कला (महाराष्ट्र) हायर बेंकल मेगालिथिक साइट (कर्नाटक), नर्मदा घाटी के भेड़ाघाट-लमेताघाट (मध्य प्रदेश)।

 

 

 

Rate this post
Exit mobile version