Site icon Rojgar24

2021-22 में शुरू किये गए महत्त्वपूर्ण अभियान एवं उनके उद्देश्य

2021-22 में शुरू किये गए विभिन्न अभियान

(महत्त्वपूर्ण अभियान एवं उनके उद्देश्य )

भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा 2021-22 विभिन्न प्रकार के अभियान शुरू किये गए है जिसे विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ में पूछा जाता है .निचे सारणी में उन अभियान की विवरणी दी गयी है साथ ही उसे किसके द्वारा जारी किया गया है  वो भी दिया गया है

 

अभियान जारीकर्ता उद्देश्य
मुँह बंद रखो अभियान HDFC BANK साइबर धोखाधड़ी को रोकने के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना
टेली-लॉ ऑन व्हील्स कैम्पेन कानून एवं न्याय मंत्रालय लोगों को उनके अधिकारों का सही दावा करना तथा उन्हें सशक्त बनाना है
कामधेनु दीपावली 2021 अभियान केन्द्र सरकार दीपावली के अवसर पर गोबर आधारित दीपक लैंप तथा लक्ष्मी-गणेश मूर्तियों को बढ़ावा देना
6 S कैम्पेन पंजाब नेशनल बैंक सस्ते दरों पर वित्तीय सेवाओं के विकास के लिए इस अभियान की शुरूआत की गई

 

प्रशासन गाँव  के संग अभियान राजस्थान सरकार दूर-दराज के गाँवों में लोगों को सरकारी सेवाओं तक स्थानीय पहुँच सुनिश्चित करना
आयुष आपके द्वार अभियान आयुष मंत्रालय एक वर्ष में 75 लाख घरों में औषधीय पौधों का वितरण करना
मैं भी डिजिटल 3.0 अभियान आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय PM स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल भुगतान हेतु मंच उपलब्ध
शून्य अभियान नीति आयोग और रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट इसका उद्देश्य शून्य प्रदूषण वितरण वाहनों को बढ़ावा देना तथा शहरी क्षेत्र में डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बल देना है
एक पहल’ अभियान कानून एवं न्याय मंत्रालय इसका उद्देश्य कानूनी जानकारी के लिए संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर बड़े पैमाने पर पंजीकरण को प्रोत्साहन देना है
सुजलम’ अभियान जल शक्ति मंत्रालय अपशिष्ट जल प्रबंधन करना तथा खुले में शौच मुक्त गाँवों का निर्माण करना है
मथरू कवचम केरल सरकार गर्भवती महिलाओं का COVID टीकाकरण करे हेतु
कैच द रेन अभियान केंद्र सरकार इसका उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देना है

Tag Line -Catch the Rain : Where it Falls when it falls

गो इलेक्ट्रिक (GO Electric) अभियान केन्द्रीय सड़क , परीवहन और राजमार्ग मंत्रालय इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लाभ के विषय में जागरूकता फैलाना
सुरक्षित हम, सुरक्षित तुम अभियान निति आयोग और पीरामल फाउंडेशन जिला प्रशासन के माध्यम से कोविड-9 रोगियों को होम-केयर सहायता प्रदान करना

 

SAAMAR अभियान झारखंड 1000 दिनों में राज्य को कुपोषण से मुक्त करना
जलाभिषेकम जल संरक्षण अभियान मध्य प्रदेश इसके तहत मध्य प्रदेश में 57000 जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गयाप्रत्येक जिले की स्थानीय पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहित करना
एक जिला एक शिल्प अभियान मध्य प्रदेश प्रत्येक जिले की स्थानीय पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहित करना
PANKH अभियान मध्य प्रदेश बालिका दिवस के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत बालिकाओं के सशक्तिकरण और विकास पर बल दिया जाएगा
युवा शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान मध्य प्रदेश उच्च एवं तकनीकी शिक्षण महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं 16 लाख विद्यार्थियों को COVID-19 अनुकूल व्यवहार तथा टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा
पानी माह अभियान लद्दाख ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल के महत्व के बारे में जागरूकता लाने हेतु
वृक्षारोपण अभियान 2021 कोयला मंत्रालय कोयला क्षेत्रों तथा उसके आस-पास के 300 से अधिक वृक्षारोपण स्थलों को जोड़ना

 

Rate this post
Exit mobile version