Site icon Rojgar24

बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 | एप्लीकेशन फॉर्म, ऑनलाइन आवेदन

बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021

हमारे देश के बहुत सारे प्रांतों में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के कारण उन में रह रहे किसानों को इन आपदाओं का बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। इस वजह से राज्य के सभी किसान आर्थिक तंगी का भी सामना करते हैं, और वह सही ढंग से खेती नहीं कर पाते हैं। सबसे ज्यादा सामना बिहार राज्य के लोग करते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए बिहार राज्य सरकार ने Bihar rajya fasal shyata yojana 2021 का शुभारंभ किया है। आज हम इस आर्टिकल के द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 क्या है, इस योजना के क्या लाभ होते हैं,इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है,फसल सहायता योजना की विशेषताएं, जरूरी लगने वाले कागजात और आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी विस्तार से इस आर्टिकल के द्वारा देने जा रहे हैं..

बिहार राज्य फसल सहायता योजना

बिहार फसल बीमा योजना का शुभारंभ बिहार में खेती करने वाले किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़ सूखा आदि से बचाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसी भी किसान को अगर प्राकृतिक आपदा की वजह से नुकसान पहुंचा है, तो बिहार राज्य सरकार के द्वारा फसल की वार्षिक उत्पादन में 20% का नुकसान होने पर प्रति हेक्टर ₹7500 प्रदान किए जाएंगे। अगर फसल में नुकसान भी प्रतिशत से अधिक होता है, तो प्रति हेक्टेयर ₹10000 की सहायता राशि किसानों को दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत जो धनराशि किसान को मिलेगी। वह सीधे उनके बैंक अकाउंट में ही पहुंचाई जाएगी। किसान को सरकार के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि के लिए आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट खुद का होना भी जरूरी है।

Key Highlights

योजना का नामबिहार राज्य फसल सहायता योजना
विभागसहकारिता विभाग
लाभार्थीराज्य के किसान
ऑनलाइन आवेदन की आरंभ तिथिआरंभ है
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कोई नहीं
उद्देश्यफसलों में हुआ नुकसान से बचाने के लिए किसान की आत्मनिर्भरता बढ़ाने की लिए राज्य में खेती को बढ़ाबा देने की लिए
सहायता राशि 7500 से 10,000
योजना का प्रकारराज्य सरकार की योजना
आधिकारिक वेबसाइट      https://pacsonline.bih.nic.in/fsy/

किसानों को मिलेगा 226 करोड रुपए की राशि का भुगतान

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा राज्य के करीब 7000 किसानों के खाते में 13 सितंबर 2021 को सहायता राशि भेजी गई है। जिन किसानों ने रबी की फसल का नुकसान उठाया है। उन सभी को इस योजना के माध्यम से राहत की राशि मिल जाएगी जिन किसानों ने 2020-21 में फसल में नुकसान उठाया है। उनको बिहार सरकार के सरकारी विभाग के द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाएगी बिहार राज्य के किसानों को लगभग इस योजना के अंतर्गत 226 करोड रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी, लेकिन सरकार ने अब तक 218 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान तो कर भी दिया है।

बिहार फसल सहायता योजना 2021 एप्लीकेशन फॉर्म

बिहार फसल सहायता योजना के अंतर्गत जिन जिन किसानों की फसलें प्राकृतिक आपदा की वजह से नष्ट हो चुकी है। उन सभी के लिए बिहार सरकार से मिलने वाली धनराशि के लिए किसी भी तरह का कोई प्रीमियम नहीं भरना पड़ेगा। बिहार राज्य के अधिकतर लोग खेती पर ही निर्भर रहते हैं। सबसे ज्यादा बिहार राज्य में धान की और तिलहन की खेती की जाती है। बिहार फसल बीमा योजना 2021 के द्वारा लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को खरीफ की फसल तथा रबी की फसल के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इस योजना से संबंधित जो भी इच्छुक लाभार्थी हैं और बिहार किसान फसल सहायता योजना के अंतर्गत वह सभी आवेदन करना चाहते हैं। इसके लिए वह राज्य सरकार के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar fasal sahayata yojana 2021 ka मुख्य उद्देश्य

बिहार के सभी किसानों को फसलों में हो रहे प्राकृतिक आपदा के कारण हो रहे नुकसान के कारण राज्य सरकार के द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता की राशि प्रदान की जाएगी। भविष्य में खेती करने के लिए भी सभी किसानों को प्रोत्साहित करवाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य रहेगा। मौसम की मार की वजह से फसलों को बहुत नुकसान का सामना राज्य के लाखों किसानों को करना पड़ रहा है इसीलिए इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन लाखों किसानों को लाभ पहुंचाना है तथा सभी को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

Bihar fasal sahayata yojana की विशेषताए

बिहार फसल सहायता स्कीम की मुख्य विशेषताएं निम्न है..

PM fasal shayta scheme से मिलने वाला लाभ

पीएम फसल सहायता स्कीम के अंतर्गत बिहार राज्य के सभी किसानों को सहायता राशि के रूप में मिलने वाली राशि से होने वाले लाभ निम्न प्रकार से होते हैं..

बिहार राज्य फसल योजना 2021 के लिए लगने वाले जरूरी कागजात

जो भी किसान प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों में हो रहे नुकसान के लिए सरकार के द्वारा बिहार राज्य फसल योजना 2021 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उसके लिए कुछ जरूरी कागजात की आवश्यकता राज्य के हर किसान को पड़ती है, जिनकी जानकारी निम्न है

बिहार राज्य फसल योजना के लिए कुछ जरूरी नियम

बिहार राज्य फसल योजना 2021 के लिए जो भी किसान अपनी फसल मैं हो रहे नुकसान के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उसके लिए कुछ जरूरी नियम सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए हैं आइए जानते हैं-

बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया

बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 के लिए सभी किसानों के लिए आवेदन की प्रक्रिया निम्न प्रकार से..

ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया

पात्र ग्राम पंचायत की सूची देखने की प्रक्रिया

बिहार राज्य सरकार फसल सहायता योजना 2021 Contact information

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से सभी के लिए बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 से संबंधित संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान की है फिर भी आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप राज्य सरकार के द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं इसके अलावा आप ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।

Helpline Number – 1800346290

Email id – kisanreghelp@gmail.com

Rate this post
Exit mobile version