Site icon Rojgar24

अप्रैल 2022 बिहार सम सामयिकी – Bihar Current Affairs April 2022 Hindi

Bihar Current Affairs April 2022

बिहार सम सामयिकी अप्रैल 2022

Bihar Current Affairs April 2022




 

  • 10 मार्च 2022 को बिहार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने समुन्द्र पार नियोजन ब्यूरो की स्थापना की घोषणा की है। यह ब्यूरो श्रमिकों को न सिर्फ विदेश जाने में मदद करेगा बल्कि उनके लिए काम भी खोजेगा।
  • हाल ही में पटना आईआईटी ने -19 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी काम करने वाला बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम तथा लिथियम बैटरी चलित सूटकेस इनवर्टर विकसित किया है।
  • हाल ही में बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की अवधि आगामी 5 वर्षों यानी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बढ़ाने की घोषणा की है । इस योजना के अनुसार 12वीं पास बेरोजगार युवकों को ₹1000 प्रति माह की दर से अधिकतम 2 वर्षों के लिए राशि देने की व्यवस्था है।
  •  बिहार में औद्योगिक भूखंड या उद्योग स्थापित करने के लिए ली जाने वाली जमीन पर अब निजी निवेशकों को निबंधन व स्टांप शुल्क नहीं देना होगा। यह अधिसूचना 31 मार्च 2025 तक प्रभावित रहेगी।
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बिहार के 74 लाख परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ने और उन्हें गोल्डन कार्ड मुहैया कराने के लिए सरकार जल्द ही जेफर और कलरप्लास्ट एजेंसी का सहयोग लेगी।
  • जल जीवन हरियाली थीम पर आधारित बिहार दिवस को लेकर राज्य के सभी जिलों में कई तरह के समारोह का आयोजन किया गया। गांधी मैदान में 500 ड्रोन के द्वारा लेजर शो का प्रदर्शन हुआ। जिसमें बिहार के विरासत के बारे में जानकारी दी गई। इस बार बिहार अपनी 110 वीं वर्षगांठ मना रहा है।
  • 30 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के प्रांगण में सांस्कृतिक संस्था सोन चिरैया द्वारा शारदा सिन्हा को लोक निर्मला सम्मान 2022 से अलंकृत किया गया।
  • शयन मुद्रा में भगवान बुध की सबसे लंबी प्रतिमा का निर्माण बोधगया बिहार में किया जा रहा है । इस प्रतिमा की लंबाई 100 फीट और ऊंचाई 30 फीट होगी। इस प्रतिमा को फाइबरग्लास से प्रसिद्ध मूर्तिकार मिंटू पॉल बना रहे हैं
  • सुप्रीम कोर्ट ने लोहार जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र देने की बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द कर दी है। साथ ही कोर्ट ने बिहार सरकार पर पांच लाख जुर्माना भी लगाया है।
  • बिहार में 2022-23 में बिहार में राजगीर और बांका की तरह छह नया रोपवे का निर्माण किया जाएगा। नए बनने वाले रोपवे में गया का प्रेतशिला पर्वत,डुंगेश्वरी पर्वत और ब्रह्मयोनि पर्वत जहानाबाद का वाणावर पर्वत,कैमूर का मुंडेश्वरी पर्वत और रोहतासगढ़ किला शामिल है।

Bihar Current Affairs




  • 8 मार्च 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की 29 महिलाओं को नारी शक्ति का पुरस्कार प्रदान किया। इनमें पहला पुरस्कार बिहार की भोजपुर की रहने वाली अनीता गुप्ता को दिया गया।
  • 2022-23 के बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार को देश में सर्वाधिक 11.49 लाख आवास का कोटा दिया गया है। इसके लिए ₹13800 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी।
  • बिहार उद्यमी संघ द्वारा 9वा बिहार उद्यमिता सम्मेलन 21 मार्च 2022 को पटना में आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया।
  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत बिहार में समस्तीपुर में वेस्टिज प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए बिहार का पहला प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्लांट बनाया जाएगा।
  • किशनगंज बिहार का ऐसा इकलौता जिला है जहां चाय की खेती होती है । वर्ष 1992 में 5 एकड़ से शुरू हुई चाय की खेती आज 10000 एकड़ तक पहुंच गया है।
  • बिहार सरकार अब इंटर पास करने वाली सभी अविवाहित बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर ₹25000 रुपया देगी । पूर्व में यह राशि 10,000 रुपया थी।
  • वर्ष 2022 के अंत तक बागमती नदी को बूढ़ी गंडक से जोड़ने की योजना का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। यह बिहार की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इस योजना से 4 जिलों को लाभ मिलेगा।
  • गया के डुंगेश्वरी पर्वत पर भगवान बुध और फल्गु नदी में भगवान विष्णु की विशालकाय मूर्ति लगाई जाएगी
  • बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बिहार के 8 शहरों में बाईपास तथा 4 शहरों में रिंग रोड निर्माण करने की सूचना दी है। रिंग रोड निर्माण के लिए पटना के अलावा गया, दरभंगा, भागलपुर एवं मुजफ्फरपुर को चुना गया है।
  • समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने विधानसभा में यह जानकारी दी कि कोरोनावायरस हुए 69 बच्चों को राज्य सरकार बाल सहायता योजना का लाभ दे रही है। जिसके तहत उन्हें प्रतिमाह ₹2000 रुपये दिए जा रहे हैं।
  • ओडिशा के भुनेश्वर में चल रही सब जूनियर नेशनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिहार के भोला सिंह ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना कर स्वर्ण पदक जीता है। भोला सिंह जहानाबाद जिले के रहने वाले हैं।

Bihar Current Affairs For BPSC



  • बिहार शरीफ की अनिता कुमारी को नीति आयोग द्वारा आयोजित वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया के रूप में सम्मानित किया गया।
  • गया जिला को जल जीवन हरियाली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए नेशनल वाटर अवार्ड तथा पूर्वी चंपारण जिला को जल संरक्षण व प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर प्रयास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पूर्वी क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ जिला का सम्मान दिया गया है।
  • गया जिले को यह सम्मान नीमचक बथानी प्रखंड की तेलारी पंचायत में वर्षा जल संरक्षण के लिए बनाई गई संरचना को लेकर मिला है। 10 महीने के समय में तैयार इस परियोजना में पहाड़ के लगभग 95 एकड़ हिस्से में होने वाली वर्षा के जल के संचयन के लिए विशेष संरचना बनाई गई । तेलारी पंचायत को बेस्ट विलेज पंचायत ईस्ट जोन के लिए भी चुना गया है।
  • बिहार स्थित वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में वर्तमान में बाघों की संख्या 31 है। 2006 में यहां बाघों की संख्या केवल 10 थी।
  • चंपारण सत्याग्रह के करीब 105 साल बाद बिहार में फिर से नील की खेती शुरू होने जा रही है।
  • बिहार में 6 शहरों को मॉडल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें मुजफ्फरपुर, बिहार शरीफ, मुंगेर, सुपौल, बोधगया और राजगीर शामिल है।
  • गया स्थित फल्गु नदी में रबर डैम का निर्माण अगस्त महीने में लगने वाले पितृ पक्ष से पहले पूरा हो जाएगा
  • मुंबई के नेहरू सेंटर में आयोजित एग्रो और वर्ल्ड जैविक एक्सपो 2022 में बिहार के जैविक उत्पादों को श्रेष्ठ घोषित किया गया।

 

Rate this post
Exit mobile version